Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवास21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नए साल में शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी में ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में आकर अध्ययन करने वाले पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों को 2021 में छात्रावास की सुविधा मिल जाएगी।
डीपीसी राजीव सूर्यवंशी ने बताया लोकशिक्षण संचालनालय के माध्यम से समग्र शिक्षा अभियान के तहत शहर में शासकीय कन्या चिमणाबाई स्कूल के समीप बालक छात्रावास एवं बीआरसी कार्यालय के समीप बालिका छात्रावास का निर्माण कराया है। शासन से छात्रावासों के संचालन कराने के आदेश मिल जाएंगे उसके बाद हम नए छात्रावासों का संचालन चालू कर देंगे। दोनों छात्रावास 100-100 सीटर हैं और ढाई-ढाई करोड़ की लागत से बनाए हैं।