- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Accident Took Place At Two Places In Jabalpur, Two Bike Riders Died, In One The Bolero Collided With The Loading Vehicle In The Other.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्रेनेड चौक के पास हुआ एक्सीडेंट
- शहर के रामपुर चौक और भेड़ाघाट के उजरौड के पास हुआ एक्सीडेंट
जिले में 12 घंटे के अंदर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक को बोलेरो ने शहर के अंदर रामपुर चौक में टक्कर मारी थी। तो दूसरा हादसा भेड़ाघाट क्षेत्र के उजरौड के पास हुआ। यहां लोडिंग वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को घायल कर दिया। एक की मौके पर मौत हो गई तो दो मेडिकल में भर्ती हैं। दोनों ही प्रकरणों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

सुशील पटेल
ग्रेनेड चौक पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में ईसाई मोहल्ला निवासी सुशील पटेल (51) बाइक से ग्वारीघाट नर्मदा दर्शन करने जा रहे रहे थे। वे ग्रेनेड चौक पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से बोलेरो ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में सुशील पटेल के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से रामपुर चौकी की पुलिस निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके से बोलेरो लेकर ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बोलेरो का पता लगाने में जुटी है।

उजरौड के पास हुआ हादसा
लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
दूसरा हादसा भेड़ाघाट क्षेत्र के उजरौड गांव के पास शुक्रवार रात को हुआ। तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार करमेता निवासी मुकेश केवट (32), साथी राजा केवट व राज केवट घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मुकेश केवट ने दम तोड़ दिया। जबकि राजा व राज केवट की हालत गंभीर बनी हुई है। ये हादसा तब हुआ, जब तीनों एक बाइक से पाटन से घर लौट रहे थे। टक्कर मारने वाला ड्राइवर मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा।