- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Closed The Door Late At Night, Said To His Wife, Your Relationship Is Illegal, Then Stabbed With An Ax, Mother in law Injured In Saving
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घाायल ममता बाई
- दरवाजा बंद कर अड़ा दी दो बोरी, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा वार, सास को भी किया घायल
पत्नी को गांव के एक युवक के साथ देख चरित्र संदेह की आग में पति रात भर जलता रहा। तड़के दरवाजा बंद कर पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार कर दिया। चीख सुनकर बीच-बचाव में सास को भी घायल कर दिया। पड़ोसियों ने किसी तरह महिला और उसकी मां को बचाया और अस्तपताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
गांव के युवक को भागते देखा तो गहरा गया संदेह
जानकारी के अनुसार भड़पुरा निवासी ममता बाई के घर शुक्रवार को नशे की हालत में गांव का रम्मू राजपूत आया था। ममता ने घर में किसी के न होने का हवाला देकर उसे चलता कर दिया था। उसी समय उसका पति सियाराम बर्मन घर पहुंचा था। रम्मू कुठलिया में छिप गया था। कुछ देर बाद ममता बाई लकड़ी व कंडा लेने कुठलिया में गई तो वहां रम्मू राजपूत को देख वापस लौट गई। इसके बाद रम्मू भी वहां से भाग निकला। उसे भागते हुए सियाराम ने देख लिया।
घर पहुंच कर पत्नी से किया विवाद
रम्मू के इस तरह भागने पर सियाराम को संदेह हुआ और घर पहुंच कर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। ससुर गुट्टी लाल ने बहू के मायके वालों को बुलाया। उसके भाई व मां पहुंचे। सभी ने सियाराम को समझाया। रात में ही भाई चला गया, लेकिन उसकी मां रुक गई थी। ममता बाई बच्चो व अपनी मां के साथ कमरे में सोने चली गई। पति बाहर चूल्हा जलाकर आग तापता रहा। रात 3.50 बजे सियाराम कुल्हाड़ी लेकर कमरे में पहुंचा। दरवाजा बंद कर गेहूं की दो बोरी को दरवाजे पर अड़ा दिया, जिससे कोई अंदर न आ पाए।
पत्नी के चरित्र पर आरोप लगाकर किया वार
पति सियाराम ने पत्नी पर रम्मू से संबंधों का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से पेट व हाथ पर वार कर दिया। वह पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। उसकी मां किशना बाई बीच-बचाव करने लगी तो उसके सीने व पैर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार पहुंचे तो सियाराम बर्मन भाग गया। पुलिस ने मारपीट, धमकी व हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
दो पक्षों में खूनी संघर्ष
एक अन्य विवाद पनागर के ककरहाई तालाब के पास हुआ। यहां छत्तरपुर निवासी रोहित विश्वकर्मा पर विपिन ने अपने दोस्तों के साथ तलवार से वार कर दिया था। विपिन ने उसके बुआ के लड़के सोनू को रोक लिया था। सोनू की सूचना पर वह पहुंचा तो, आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं विपिन के साथी मोहित यादव ने सोनू व अन्य पर जानलेवा वार करने का प्रकरण दर्ज कराया। दोनों घायलों को मेडिकल रेफर कर दिया गया है।