बात नहीं मानने पर मार डाला: 40 साल का आरोपी 65 साल की बुजुर्ग महिला को बिना शादी पत्नी की तरह रखना चाहता था, मना किया तो ईंट से हमला

बात नहीं मानने पर मार डाला: 40 साल का आरोपी 65 साल की बुजुर्ग महिला को बिना शादी पत्नी की तरह रखना चाहता था, मना किया तो ईंट से हमला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • 65 year old Bewa Refuses To Be His Wife, 40 year old Accused Attacked With Brick, Dies During Treatment

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईंट से हमले के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिले के आगासौद गांव में एक बेवा महिला की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने आरोपी के साथ बिना शादी के पत्नी की तरह रहने से इंकार कर दिया था। शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी महिला को हवस का शिकार बनाना चाहता था। उसने मना किया तो, आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी नर्मदा प्रसाद दाहिमा ने बताया, गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनबाई पति राम चरण कुशवाहा अकेली रहती थी। एक जनवरी की रात करीब 10 बजे गांव का ही रहने वाला लखन पिता जुगल कुशवाहा (40) महिला के घर पहुंचा। जुगल ने महिला से बिना शादी किए पत्नी की तरह रहने के लिए कहा। महिला के मना किया, तो आरोपी ने ईंट से चेहरे व गर्दन पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत धारा 458, 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया। रविवार को इलाज के दौरान महिला की मौत होने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

महिला को हवस का शिकार बनाना चाहता था

आरोपी लखन पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह महिला पर गंदी नजर रखता था। वह महिला को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। थाना प्रभारी नर्मदा प्रसाद दाहिमा ने बताया, महिला की मौत के बाद पंचनामा बनाकर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।



Source link