शिवराज मंत्रिमंडल में रविवार को सिंधिया समर्थक सिलावट और गोविंद राजपूत को शामिल किया गया है.
शिवराज मंत्रिमंडल (Shivraj cabinet) में ग्वालियर चंबल मालवा को भरपूर तवज्जो मिलने के बाद और महाकौशल की उपेक्षा को लेकर अंदर खाने फूट रही नाराजगी अब धीरे-धीरे सतह पर आने लगी है. सिंधिया (Scindia) समर्थकों को साधने की कोशिश में बीजेपी अपनों की नाराजगी को लेकर परेशान है.
अजय विश्नोई मंत्रिमंडल में मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उनको मौका नहीं दिया. कल हुए शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया समर्थक 2 चेहरों को मंत्री बनाया गया है. गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. लेकिन उम्मीद इस बात को लेकर थी कि 2 विधायकों के शपथ के बाद भी खाली रहने वाली 4 संख्या को भरने के लिए मुख्यमंत्री महाकौशल और विंध्य इलाके को तवज्जो दे सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का दर्द खुलकर सामने आ गया है.
बीजेपी अपनों से परेशान
हालांकि विंध्य इलाके से बीजेपी के विधायक गिरीश गौतम मंत्रिमंडल विस्तार से पहले विंध्य को तवज्जो दिए जाने की मांग उठा चुके हैं. लेकिन हाल ही के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद गिरीश गौतम पार्टी और संगठन के फैसले के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. खबर इस बात को लेकर कि शिवराज मंत्रिमंडल में ग्वालियर चंबल मालवा को भरपूर तवज्जो मिलने के बाद और महाकौशल की उपेक्षा को लेकर अंदर खाने फूट रही नाराजगी अब धीरे-धीरे सतह पर आने लगी है. सिंधिया समर्थकों को साधने की कोशिश में बीजेपी अपनों की नाराजगी को लेकर परेशान है.और भी हैं नाराज़
शिवराज मंत्रिमंडल में पार्टी के कई सीनियर विधायक जगह पक्की होने की आस लगाए हुए बैठे हुए हैं. लेकिन सिंधिया समर्थकों के कारण बीजेपी विधायकों की उम्मीद पूरी नहीं हो पा रही है. आलम यह कि पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के खुलकर नाराजगी जता रहे हैं. सिंधिया के कारण बाकी और भी असंतुष्ट नेता हैं जो अभी खुलकर सामने नहीं आए हैं.
भारी साबित होगा असंतोष
कांग्रेस को अब बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा यदि विधानसभा का सत्र हो जाता तो 30 से ज्यादा बीजेपी के विधायक पार्टी छोड़ देते. आयातित नेताओं को अपनाने के कारण पार्टी के अंदर असंतोष उभर रहा है. जिसके जल्द सतह पर आने के संकेत हैं. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है बीजेपी का असंतोष आने वाले दिनों में पार्टी के लिए भारी साबित होगा.