इंदौर में विवाद: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में की तोड़फोड़, रामजन्म भूमि से जुड़े पोस्टर फाड़ने से थे नाराज

इंदौर में विवाद: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने होटल में की तोड़फोड़, रामजन्म भूमि से जुड़े पोस्टर फाड़ने से थे नाराज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विवाद के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा।

  • खंडवा रोड के एक होटल पर हुई जमकर पत्थरबाजी, कुछ लोगों के घायल होने की सूचना

शहर के ‌भवरकुआं इलाके में स्थित एक होटल पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। ये कार्यकर्ता रामजन्म भूमि आयोजन से जुड़े पोस्टर फाड़ने से नाराज थे। इस दौरान होटल के अंदर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

विवाद के बाद पुलिस बल कार्यकर्ताओं को संभालते हुए।

विवाद के बाद पुलिस बल कार्यकर्ताओं को संभालते हुए।

सूत्रों के मुताबिक भवरकुआं थाना क्षेत्र में केसरलाल होटल के पास राम जन्मभूमि आयोजन स्थल का कार्यालय था। कार्यालय के बाहर लगे हुए कुछ पोस्टरों को कुछ अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए थे। इसी बात से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पहले होटल पर पथराव किया। फिर जमकर हंगामा मचाया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत कराया गया। घटना में कुछ लोगों को घायल होने की भी सूचना है।



Source link