प्रवीण आमरे दिल्ली कैपिटल्स से दो सीजन के लिए जुड़ रहे हैं
मुंबई (Mumbai) की टीम ने प्रवीण आमरे (Pravin Amre) के कोच रहते हुए तीन बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है.
अपनी नियुक्ति पर आमरे ने कहा, “टीम का हिस्सा बनाने के लिए मैं दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट का आभारी हूं. 2020 में टीम अपने पहले आईपीएल फाइनल में पहुंची, यह निश्चित रूप से टीम के साथ जुड़ने का एक रोमांचक समय है. मैं एक बार फिर रिकी और सभी खिलाड़ियों के साथ काम करने के लिए तैयार हूं.” बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पॉन्टिंग की देखरेख में पिछले साल आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी. अजिंक्य रहाणे भी दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं.
🚨 UPDATE 🚨Pravin Amre rejoins Delhi Capitals for the next 2 seasons 🙌🏽Having previously worked as our Head Talent Scout between 2014-2019, Amre will join our existing coaching staff, as an Assistant Coach 💫Read more: https://t.co/nXSVgeHwak#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/4T1yt8EzPU
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) January 6, 2021
आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट 37 वनडे मैच खेले हैं. एक खिलाड़ी और कोच के रूप में आमरे ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. उनके मुंबई का कोच रहते हुए टीम ने तीन बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. वह रहाणे समेत कई भारतीय खिलाड़ियों के पर्सनल कोच भी रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ धीरज मल्होत्रा ने कहा, “दिल्ली कैपिटल्स से दोबारा जुड़ने पर मैं प्रवीण आमरे को बधाई देता हूं. कुछ कोच भारत में घरेलू क्रिकेट के परिदृश्य को पूरी तरह से जानते हैं जैसा कि आमरे करते हैं. वह श्रेयस, ऋषभ और पृथ्वी को हमारी फ्रेंचाइजी में लाने में सहायक रहे हैं और उनका अनुभव एक बार फिर हमारे लिए बेहद मूल्यवान होगा. हम उन्हें शामिल करके बहुत खुश हैं.”