शुभमन गिल ने सिडनी टेस्ट में शानदार अर्धशतक जड़ा (फोटो-AP)
IND vs AUS, 3rd Test: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) भारतीय सलामी बल्लेबाजों के साथ स्लेजिंग करने की कोशिश की.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 8, 2021, 12:52 PM IST
गिल से पूछा, आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन
मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी के दौरान लाबुशेन शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. लाबुशेन ने गिल से पूछा कि आपका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है? गिल ने जवाब दिया कि मैं आपको मैच के बाद बताऊंगा. इसके बावजूद लाबुशेन नहीं माने. उन्होंने फिर पूछा, “सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली. क्या आप विराट को याद करते हैं.” गिल को तंग करने के बाद लाबुशेन ने रोहित शर्मा से बात करने की कोशिश की. रोहित शर्मा के स्ट्राइक पर आने के बाद लाबुशेन उनसे पूछा कि आपने क्वारंटीन पीरियड में क्या किया? रोहित ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया.
रोहित सिडनी में 14 दिनों का क्वारंटीन पीरियड बताने के बाद इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम में वापसी की है. उन्होंने पहली पारी में 26 रन बनाए और गिल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. वहीं गिल ने 101 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाए. गिल का विकेट पैट कमिंस ने लिया जबकि रोहित को जोश हेजलवुड ने आउट किया.
.@marnus3cricket was enjoying being back under the helmet for the Aussies! #AUSvIND pic.twitter.com/GaCWPkTthl
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 8, 2021
यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया में 3 साल बाद लगाया शतक, कोहली की बराबरी की
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 338 रन
स्टीव स्मिथ (131) के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए. स्मिथ ने 226 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए. उनके अलावा मार्नस लाबुशेन (91) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विल पुकोवस्की (62) ने उपयोगी योगदान दिया. भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 62 रन देकर चार विकेट लिए. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और अपना पहला टेस्ट खेल रहे नवदीन सैनी ने दो-दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया. जडेजा ने बेहतरीन थ्रो पर स्मिथ को रन आउट करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया.