भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच सिडनी में हो रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) अंपायर के फैसले से नाराज दिखे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच सिडनी में हो रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) अंपायर के फैसले से नाराज दिखे.
मैच के तीसरे दिन मार्नस लाबुशेन की एक गेंद को भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लेग साइड की ओर खेला. गेंद उनके बल्ले के पास से निकलती हुई टिम पेन के दस्तानों में समा गई. पेन पूरी तरह आश्वत थे कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है तो उन्होंने डीआरएस ले लिया. हालांकि थर्ड अंपायर ने पंत को नॉटआउट करार दिया.
पुजारा भी डीआरएस से बचे
इससे पहले पेन ने चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ भी डीआरएस लिया था और उस समय भी उन्हें निराशा हाथ लगी. चेतेश्वर पुजारा एक गेंद खेलने के प्रयास में शॉर्ट लेग पर पकड़े गए. ऑस्ट्रेलिया ने अपील की लेकिन अंपायर पॉल विल्सन ने आउट की अपील को नकार दिया. हॉटस्पॉट या स्निको पर बल्ले से गेंद मारने का कोई सबूत नहीं था. हालांकि स्निको में बेहद मामूली स्पाइक था, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला फील्ड अंपायर विल्सन पर छोड़ दिया. विल्सन ने पुजारा ने नॉटआउट करार दिया. इस फैसले से पेन भड़क गए और उन्होंने विल्सन से शिकायत भी की. उन्होंने विल्सन को दूसरे टेस्ट मैच की याद दिलाई.
The Aussies thought they had it but the decision remains not out! #AUSvIND pic.twitter.com/QT3HQD3DPW
— News Cricket (@NewsCorpCricket) January 9, 2021
Australia lose a review trying to prize out Pujara. Another fantastic decision by the umpire #AUSvIND pic.twitter.com/k1coiuhI1W
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 8, 2021
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में टिम पेन भी कुछ इसी तरह आउट हुए थे. रवींद्र जडेजा की गेंद को विकेटकीपर ऋषभ पंत के द्वारा लपकने के बाद मैदानी अंपायर पॉल रीफेल के फैसले के खिलाफ भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने डीआरएस लिया था. जिसके बाद तीसरे अंपायर पॉल विल्सन ने पेन को आउट करार दिया.
यह भी पढ़ें:
इससे पहले भारतीय टीम की शुरुआत तीसरे दिन अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए पुजारा के साथ 32 रनों की साझेदारी की. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हनुमा विहारी भी कुछ खास नहीं कर सके. इस सीरीज में फॉर्म से जूझ रहे विहारी जब चार रन पर खेल रहे थे तो उन्हें जोश हेजलवुड ने रन आउट कर दिया.