अंपायर के साथ विवाद: DRS पर पुजारा को आउट नहीं दिए जाने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फील्ड अंपायर से की बहस;ICC लगा सकता है जुर्मााना

अंपायर के साथ विवाद: DRS पर पुजारा को आउट नहीं दिए जाने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने फील्ड अंपायर से की बहस;ICC लगा सकता है जुर्मााना


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Australian Captain Confuses Field Umpire After Pujara Is Not Dismissed On DRS; ICC May Impose Fines

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिडनी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन पुजारा के कDRS पर अंपायर के आउट नहीं दिए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने फील्ड अंपायर के साथ बहस की। माइक पर पेन को यह कहते सुना गया कि अंपायर को लेग साइड की हॉट स्पॉट पर ही देखने के साथ ऑफ साइड में भी हॉट स्पॉट पर देखने की जरूरत है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) पर अंपायर ने पुजारा को आउट नहीं दिया गया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन का फील्ड अंपायर पॉल विल्सन के साथ विवाद हो गया। दरअसल,नाथन लियोन के एक गेंद पर पुजारा ने शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद को लेग साइड में खड़े मैथ्यू वेड ने पकड़ लिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कैच की अपील की। लेकिन फील्ड अंपायर पॉल विल्सन ने इसे नॉट आउट करार दिया। पेन ने DRS लिया। लेकिन थर्ड अंपायर को स्निको मीटर और हॉट स्पॉट से यह नहीं पता चला सका कि गेंद बल्ले में लगी है। ऐसे में थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर पर यह फैसला छोड़ दिया। जिसके बाद फील्ड अंपायर विल्सन ने पुजारा को नॉटआउट करार दिया।

पेन ने की बहस
जिसके बाद पेन ने आपा खो दिया और विल्सन से बहस की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार माइक पर पेन को यह कहते सुना गया कि अंपायर को केवल लेग साइड की ही हॉट स्पॉट पर ही देखने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें ऑफ साइड में भी हॉट स्पॉट पर देखने की जरूरत है।

पेन पर लग सकता है जुर्माना
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर ICC के सेक्शन 2.3 और 2.8 के तहत उन पर अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायर के साथ गलत व्यवहार और उनके डिसीजन पर नाराजगी दिखाए जाने को लेकर जुर्माना लगाया जा सकता है।
पंत भी डीआरएस में नॉटआउट करार दिए गए थे
वहीं पंत भी डीआरएस में नॉटआउट करार दिए गए थे। मार्नस लाबुशेन की एक गेंद को पंत ने खेला, उसे विकेट के पीछे पेन ने पकड़ लिया। पेन को लगा कि गेंद बल्ले से लगी थी। इसलिए उन्होंने DRS ले लिया और थर्ड अंपायर ने उसे नॉटआउट करार दिया।



Source link