- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Report Of The Patient Who Came From UK To Indore Was Sent Negative, 15 Days Before The Test Sample ….
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
UK से लौटे दो यात्रियों की कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला है। इन दोनों मरीजों के सैंपल 15 दिन पहले जांच के लिए इंदौर से दिल्ली भेजे गए थे।
रविवार सुबह जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है। इसमें UK से इंदौर लौटे दो यात्रियों में कोरोना का नया स्ट्रेन के लक्षण लग रहे थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर 28 वर्षीय जूना रिसाला निवासी व्यक्ति को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं, दूसरे राऊ निवासी व्यक्ति को घर में ही आइसोलेट किया गया था।
दिसंबर माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई लिस्ट में यूके से आने वाले 162 यात्रियों के नाम थे। इनमें से कुछ नाम रिपीट भी थे, जिनके मिलान के बाद 125 यात्री यूके से आना पाए गए थे। कुछ यात्रियों में कोरोना के लक्षणों की संभावना थी। इसके बाद 68 यात्रियों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग को दो मरीजों में कोरोना के नए स्ट्रेन की आशंका थी। इसी की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे।
यह थे दो मामले
जूना रिसाला निवासी 28 वर्षीय युवक 18 दिसंबर को स्कॉटलैंड से दिल्ली होता हुआ इंदौर लौटा था। बुधवार को यात्रियों के सैंपल आरटी-पीसीआर टेस्ट जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इन्हीं में यह यात्री भी शामिल था। जिस मरीज में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, उसे सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अलग कक्ष में रखा गया था। अस्पताल प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया, मरीज में बीमारी के लक्षण नहीं हैं, लेकिन संक्रमण की पुष्टि के बाद एहतियातन विशेष निगरानी में रखा गया था।
दूसरा पॉजिटिव युवक 6 दिसंबर को अपनी पत्नी और बच्ची के साथ इंदौर पहुंचा था। संक्रमित व्यक्ति की पत्नी और बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई थी है। यह राऊ का रहने वाला था और इसे होम आइसोलेट किया गया था।