Congratulations Virushka: विराट कोहली बने पिता, मिल रही है शुभकामनाएं (PC-SOCIAL MEDIA)
Virat welcome Baby Girl: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार दोपहर पिता बन गए, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 11, 2021, 6:44 PM IST
सिडनी टेस्ट में खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान कोहली को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘विराट कोहली इस क्लब में आपका स्वागत है, हार्दिक बधाई.’ शिखर धवन ने भी विराट कोहली को बधाई देते हुए लिखा, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेटी के जन्म पर बधाई. नन्ही परी को बहुत सारा प्यार.’
Congratulations @imVkohli and @AnushkaSharma for the baby girl, A very warm welcome to the club!
— Ashwin (@ashwinravi99) January 11, 2021
सुरेश रैना ने भी विराट कोहली और अनुष्का को बधाई देते हुए लिखा, ‘बेटी भाग्यशाली लोगों के लिए आशीर्वाद है. माता-पिता बनने पर बधाई, इस दुनिया में आपका स्वागत है.’ विराट कोहली को इरफान पठान और बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने भी बधाई दी.
Daughters are the biggest blessing to those who are the luckiest! Congratulations @anushkasharma @imVkohli and welcome to the wonderful world of parenting https://t.co/ZMMWu0TKgN
— Suresh Raina (@ImRaina) January 11, 2021
विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म विराट कोहली ने मांगी प्राइवेसी
विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी ट्वीट कर फैंस को दी. साथ ही उन्होंने इस समय उनसे प्राइवेसी की भी मांग की. विराट कोहली ने लिखा, ‘हम दोनों को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का ये अध्याय अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप ये जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी.’