बर्ड फ्लू के खौफ के बीच नई आमद: एक दिन में 1600 किमी तक उड़ने वाले विदेशी पक्षी हेडेड गूज उज्जैन आए

बर्ड फ्लू के खौफ के बीच नई आमद: एक दिन में 1600 किमी तक उड़ने वाले विदेशी पक्षी हेडेड गूज उज्जैन आए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

राजेश पांचाल | उज्जैनएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • विशेषज्ञ- सर्दी कम होने से 60% कम आए

एक दिन में 1600 किलोमीटर तक उड़ान भरने वाले विदेशी पक्षी बार हेडेड गूज पक्षी 50 के समूह में मताना तालाब में उतरे हैं। इस बार पक्षियों का प्रवास एक माह देरी से शुरू हुआ। हर वर्ष नवंबर में आते हैं। इस बार दिसंबर में आए हैं। पक्षी विशेषज्ञ अनुराग छजलानी का कहना है कि इस बार तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से विदेशी पक्षियों का प्रवास पिछले वर्षों की तुलना में आधे से भी कम रहा है। दस वर्ष का विश्लेषण किया जाए तो जो प्रवासी पक्षी यहां आते थे, उसमें 60% की गिरावट आई है।

इस वर्ष अब तक रूडी शैल डक, कांब डक, पिन टेल डक, स्पॉट बिल डक, बारहेडेड गीज, स्पून बिल, पेंटेड स्टोर्क, कॉमन स्नाइप, रफ, ब्लैक टेल गोडविट, रिवर टर्न, बी ईटर, वरडीटर फ्लाई कैचर, वेग टेल, सैंड पाइपर जैसी 50 से अधिक प्रजातियों के प्रवासी पक्षी उज्जैन के आस पास के तालाबों में पहुंचे चुके हैं। पिंगलेश्वर तालाब, मताना तालाब, सदावल, कालिदास अकादमी का कमल तालाब, विक्रम पार्क यूनिवर्सिटी में सुबह पक्षी दर्शन किए जा सकते हैं। यह सभी पक्षी फरवरी अंत तक देखे जा सकेंगे।

दो किलो के पक्षी की रफ्तार 300 किमी प्रति घंटा

  • 70.80 सेंमी के बार हेडेड गूज का वजन दो से तीन किलो होता है।
  • 8000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है विश्व का सबसे ऊंचाई पर उड़ता है यह पक्षी।
  • 4-6 अंडे देती हैं मादा और 25 से 30 दिन में बच्चे पैदा हो जाते हैं। बच्चे 55 दिन में उड़ने योग्य हो जाते हैं।
  • 300 किमी/घंटा तक होती है इनकी गति। इनके खून के हीमोग्लोबिन में विशेष अमीनो एसिड होता है। यह इनको काफी ठंडे स्थानों पर रहने में मदद करता है। आठ घंटे बगैर रुके ये तिब्बत से भारत आते हैं।

विदेशी पक्षी बार हेडेड गूज का मताना तालाब में प्रवास करता यह फोटो पक्षी विशेषज्ञ अनुराग छजलानी ने भास्कर को मुहैया करवाया है।

28 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरकर तिब्बत, कजाकिस्तान, रूस, मंगोलिया से पहुंचे बार हेडेड गूज और अठखेलियाें का आनंद तालाब की पाल से ले सकता हैं। ये सर्दियों में उत्तर से दक्षिण भारत तक प्रवास करने आते हैं। यह शाकाहारी पक्षी हैं।



Source link