Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देवासएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
- दिनभर हुए अनुष्ठान, बच्चों और महिलाओं ने दी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
तुकाेगंज राेड स्थित श्रीशंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में पाैष दशमी के उपलक्ष्य में 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
मंदिर परिसर काे आकर्षक मनोहरी फूल बंगला सजाकर पुष्प महापूजा की गई। प्रभु का विशेष शृंगार कर अंगरचना की गई। दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए।भक्ति व गीत-संगीत हुआ। बच्चों और महिलाओं ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया प्रभु के जन्म कल्याणक अवसर पर प्राकृतिक फूलों से रंग-बिरंगा फूल बंगला सजाया गया। प्रात: प्रभु के जन्माभिषेक के साथ सामूहिक स्नात्र महोत्सव संपन्न हुआ इसके बाद पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन हुई। संस्था देवभोग के माध्यम से मिष्ठान्न प्रभु प्रसादी बांटी गई।