शराब कारोबारी के बेटे ने पुलिस में शिकायत की: भगवती मानव कल्याण संगठन पर लगाए आरोप, संगठन ने बताया निराधार – Damoh News

शराब कारोबारी के बेटे ने पुलिस में शिकायत की:  भगवती मानव कल्याण संगठन पर लगाए आरोप, संगठन ने बताया निराधार – Damoh News


दमोह में नशा मुक्ति अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन और हटा के एक शराब कारोबारी के बीच विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

.

संगठन पर पैसे मांगने, झूठी शिकायत का आरोप

मंगलवार को शराब कारोबारी महेश पुरानी के बेटे आशीष पुरानी ने हटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़े धर्मेंद्र पांडे और आशीष गर्ग पर आरोप लगाया कि वे संगठन की आड़ में झूठी शिकायतें करते हैं, पैसों की मांग करते हैं, और उनकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। आशीष पुरानी ने पुलिस से इन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शराब कारोबारी के बेटे गाली देने का लगाया आरोप

शिकायत की जानकारी मिलते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारी भी मंगलवार रात हटा थाने पहुंचे। उन्होंने शराब कारोबारी के बेटे आशीष पुरानी पर आरोप लगाया कि उन्होंने संगठन के सदस्य धर्मेंद्र पांडे को फोन पर गालियां दीं और धमकाया।

संगठन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि वे केवल अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि वे सरकारी ठेके के तहत बेची जाने वाली शराब का विरोध नहीं करते, बल्कि उन शराब की बिक्री का विरोध करते हैं जो गांवों में अवैध रूप से बेची जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस विरोध को जारी रखेंगे।

टीआई बोले-दोनों पक्षों ने दिए शिकायती आवेदन

हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायती आवेदन मिले हैं। पुलिस इन आवेदनों की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link