हाइवे का 2 चरणों में सुधार: करैया खेड़ा से शुरू, फिर कांवेंट की बारी

हाइवे का 2 चरणों में सुधार: करैया खेड़ा से शुरू, फिर कांवेंट की बारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

विदिशाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में हाइवे का चौड़ीकरण का कार्य सालों से अधूरा था। इसे अब जाकर अंजाम दिया जा रहा है। ईदगाह से अहमदपुर चौराहा तक हुए चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद अब इसी हाईवे के आगे के हिस्से को संवारा जा रहा है। नपा ने करैया खेड़ा जोड़ से पीतल मिल चौराहा होते हुए कान्वेंट स्कूल तक हाइवे के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र में हाइवे की चौड़ाई 18 मीटर की जा रही है। इसके अलावा ईदगाह से आगे पलोड पेट्रोल पंप के पास से पीलिया नाले तक हाइवे का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इस दोनों जगहों पर हाइवे चौड़ा होने से जहां जाम से निजात मिलेगी, वहीं धूल और गड्ढों से भी मुक्ति मिलेगी। करीब ढाई करोड़ से शहर के हाईवे के इन दो हिस्सों का सीसी करण के जरिए चौड़ा किया जा रहा है। मार्किंग, साइनेज बोर्ड और कैटआई भी लगाई जाएंगी।

ईदगाह से पीलिया नाला तक नए सिरे से बनेगी सड़क

दूसरा चरण: कान्वेंट से बंटी नगर तक हाइवे होगा चौड़ा
पहले चरण में नपा जहां अहमदपुर चौराहा के पास करैया खेड़ा रोड के जोड़ से कान्वेंट स्कूल तक करीब 400 मीटर का हिस्सा चौड़ा करने जा रही है। इस क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से सीसी करण से हाइवे को 18 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इस क्षेत्र में हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगामी चरण में कान्वेंट स्कूल से बंटी नगर चौराहा तक सीसी करण कर हाइवे को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा ईदगाह से पीलिया नाला तक हाइवे को नए सिरे से निर्माण कार्य किया जाना है। इसके टेंडर भी जारी होने वाले हैं। नगर पालिका द्वारा इस हिस्से में करीब 75 लाख की लागत से 12 मीटर चौड़ी सीसी सड़क बिछाई जाएगी।

400 मीटर में डिवाइडर लगाए जाएंगे

करैयाखेड़ा से कान्वेंट स्कूल तक शुरू हुए हाईवे के चौड़ीकरण में डिवाइडर भी प्रस्तावित है। पीतल मिल चौराहा से कान्वेंट स्कूल सबसे ज्यादा जाम लगता है। ऐसे में हाईवे चौड़ा होने व डिवाइड लगने से जाम की मुख्य समस्या से निजात मिलेगी। नपा के एई युधिष्ठिर सिंह भदौरिया ने बताया कि सीसी करण के तहत यहां 400 मीटर में डिवाइडर भी लगाकर सड़क को व्यवस्थित कर पीतल मिल चौराहे का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। डिवाइडर लगने से आवागमन में काफी सुविधा होगी।



Source link