Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
श्रेया यादव।
- केनो सलालम बहते हुए पानी की तेज धाराओं के बीच में होता है
8 वीं नेशनल सलालम प्रतियोगिता में श्रेया यादव ने ब्रॉन्ज एवं सिल्वर मेडल हासिल कर भिंड जिले का नाम रोशन किया है। यहां बता दें श्रेया खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव की पुत्री हैं।
केनो सलालम पानी का सबसे खतरनाक खेल है जो बहते हुए पानी की तेज धाराओं के बीच में होता है।श्रेया ने के- 1 जूनियर गर्ल्स टीम प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल और सी- 1 जूनियर गर्ल्स टीम प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
भिंड के ही खिलाड़ी अनिल मांझी के- 1 सीनियर सिंगल प्रतियोगिता में 7 वें स्थान पर रहे हैं। इन बालक- बालिका खिलाड़ियों की उपलब्धि पर डीईओ हरभवन सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अरुण सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जीवन सिंह जादौन, कुलदीप कुशवाह, राहुल मिश्रा, योगेंद्र यादव, गगन शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।