महिला कांग्रेस सम्मेलन में बोले कमलनाथ: मैं आज भी जवान हूं, यह मत सोचिएगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं…

महिला कांग्रेस सम्मेलन में बोले कमलनाथ: मैं आज भी जवान हूं, यह मत सोचिएगा कि मैं बूढ़ा हो गया हूं…


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस ने भोपाल में सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने संबोधित किया।

  • कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा की तारीफ में कहा- ये आक्रमण महिला हैं, मैं इन्हें तब से जानता हूं, जब ये 18 साल की थीं
  • शिक्षक भर्ती में चयनित महिला अभ्यार्थी धरने पर बैठी हैं, शिवराज सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं को देकर एक्टिंग कर रहे हैं

महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने अलका लांबा की तारीफ करते हुए कहा कि ये एक आक्रमक महिला हैं। मैं इन्हें जब से जानता हूं, जब यह 18 साल की थी। मैं इनकी शादी में भी गया था। इस बात को 27 साल हो गए। इन्होंने छात्र राजनीति के समय संघर्ष शुरु किया था। कमलनाथ ने अलका लांबा की तरफ मुखातिब होते हुए कहा- समय को कोई नहीं रोक सकता।अब तुम्हारी भी उम्र हो गई और मेरी भी उम्र हो गई, लेकिन यह मत सोचिएगा कि जवानी मुझे छोड़ गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई सच्चाई का साथ देता है तो वे महिलाएं हैं। कभी-कभी पुरुष भटक जाते हैं, लेकिन महिलाएं हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलती हैं। अब महिलाओं को यहां से संदेश लेकर जाना है कि किसका साथ दें और किसना साथ ना दें। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिला सुरक्षा को लेकर शिवराज सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोज 15 महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं। इसके आंकड़े सरकार छिपा रही है। उन्होंने शिवराज सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वे (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) अपने 15 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब दें और मैं अपने 15 महीने के कार्यकाल का हिसाब देने के लिए तैयार हूं। कमलनाथ ने महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देने को एक्टिंग बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ शिक्षक भर्ती में चयनित महिला अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र के लिए भाजपा कार्यलय में धरने पर बैठीं हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार आज के दिन महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था को जिम्मेदारी सौंप कर एक्टिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ताकत संगठन में हैं। हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं, बल्कि उनके संगठन से है। प्रदेश में कांग्रेस का महिला संगठन कमजोर है। जब तक महिला संगठन मजबूत नही होगा, तब तक बीजेपी से हम टक्कर नहीं ले सकेंगे। अगर कांग्रेस को मजबूत होना है और झंडा बुलंद करना है तो सबसे पहले महिला संगठन को मजबूत करना होगा। इससे पहले महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जैसे ही कूच किया। पुलिस ने उन्हें कुछ ही दूरी पर रेडक्रास अस्पताल के सामने रोक लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link