IND VS AUS: टिम पेन ने कई कैच छोड़े (साभार-एपी)
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का बल्ला भारत के खिलाफ शांत रहा. विकेटकीपिंग में भी उन्होंने कई कैच छोड़े. साथ ही स्लेजिंग करते हुए भी पाए गए
- News18Hindi
- Last Updated:
January 12, 2021, 6:43 PM IST
उन्होंने रन भी नहीं बनाए और साथ ही कैच भी छोड़े. पेन को कप्तानी से हटाए जाने की मांग तेज होने लगी है. इसी के साथ अब यह भी सवाल उठने लगा कि अगर पेन को कप्तानी से हटाया जाता है तो ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा. इस लिस्ट में तीन नाम सामने आ रहे हैं.
स्टीव स्मिथ: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का नाम इस दौड़ में सबसे आगे हैं. दरअसल 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ करने के दोषी पाए जाने के बाद उन पर सालभर का बैन लगा दिया गया था. साथ ही कप्तानी भी छीन ली गई थी. बैन के बाद उनकी टीम में वापसी तो हो गई है. मगर पुराना रुतबा वापस नहीं मिल पाया. ऐसे में उनकी संभावना अधिक है, क्योंकि स्मिथ के पास अनुभव भी है . मार्क वॉ भी स्मिथ को फिर से कप्तान बनाए जाने की पैरवी कर चुके हैं. हालांकि पिछले दिनों क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आया बयान इस तरफ इशारा कर रहा था कि वो स्मिथ को फिर से ये जिम्मेदारी देने के मूड में नहीं है. सीए ने कहा था कि उनके पास मेग, एरोन और टिम के रूप में तीन शानदार कप्तान हैं. इसके अलावा कुछ शानदार युवा नेतृत्वकर्ता भी सामने आ रहे हैं. इस बयान के बाद स्मिथ इस जिम्मेदारी के लिए बोर्ड की पहली पसंद नजर नहीं आए.
पैट कमिंस: अगर सीए स्मिथ को कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं देती है तो फिर सबसे प्रबल दावेदार पैट कमिंस हैं. उनके पास ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपकप्तानी करने का भी अनुभव है. साथ ही वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज भी है. ऐसे में उनसे अधिक प्रबल और मजबूत दावेदार कोई और नजर नहीं आता. हालांकि कमिंस को लंबे समय के लिए इस पद पर नहीं देखा जा रहा है.यह भी पढ़ें :
Syed Mushtaq Ali Trophy 2021: सुरेश रैना हुए फ्लॉप, रेलवे ने यूपी को बुरी तरह हराया
मार्नस लाबुशेन: अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम भविष्य के लिए किसी खिलाड़ी को कप्तान बनाने की योजना बना रही है तो उभरते बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को प्रबल दावेदार माना जा रहा है. लाबुशेन को ऑस्ट्रेलिया टीम का भविष्य माना जा रहा है. भले ही उनके पास टीम का नेतृत्व करने का अनुभव नहीं हैं, मगर बोर्ड उन्हें उपकप्तान बना सकता है. जिससे उनके पास अनुभव आए और कुछ साल बाद उन्हें जिम्मेदारी दी जा सके और इस बीच कमिंस को कुछ सालों के लिए टीम की कमान सौंपी जा सकती है.