Women who were returning after defecation beat up, beat father-in-law to save father-in-law with sticks, death, accused arrested | शौच करके लौट रही महिलाओं के साथ की मारपीट, बचाने आए ससुर को लाठी-डंडों से पीटा, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Women who were returning after defecation beat up, beat father-in-law to save father-in-law with sticks, death, accused arrested | शौच करके लौट रही महिलाओं के साथ की मारपीट, बचाने आए ससुर को लाठी-डंडों से पीटा, मौत, आरोपी गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Tikamgarh
  • Women Who Were Returning After Defecation Beat Up, Beat Father in law To Save Father in law With Sticks, Death, Accused Arrested

टीकमगढ़18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • घटना में दो बेटे सहित चार लोग गंभीर, घायलों को किया भर्ती

जिले के जतारा थाना क्षेत्र के मांची पिपरट गांव में शौच करके लौट रही महिलाओं के साथ गांव के कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। महिलाओं को बचाने गए ससुर पर लाठी-डंडों और कुल्हारी से हमला कर दिया। पिता की मारपीट देख बेटे बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी जमकर मारपीट कर दी। घटना में पिता की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंप चलाने को लेकर विवाद हुआ था।   मंगलवार सुबह 6 बजे के लगभग मांची पिपरट गांव में जमुना, पत्नी उमा एवं भाभी पुष्पा यादव विद्युत पंप चलाकर शौच करके लौट रही थी। तभी गांव के ही गोकुल यादव, मंटू यादव, पहलाद यादव, संजू यादव आदि ने एक राय होकर पहले महिलाओं के साथ मारपीट कर की। जब यह नजारा महिला के ससुर गोवर्धन यादव ने देखा तो वह मौके पर बचाने के लिए पहुंचे। आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से गोवर्धन की मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। इसकी जानकारी गोवर्धन के लड़के धर्मपाल, सुमेर, राहुल और उमा को लगी तो मौके पर अपने पिता को बचाने के लिए पहुंचे। आरोपियों ने एकजुट होकर उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी लगते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा ले गए। हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिता की मौत हो गई। वहीं चारों घायलों को भर्ती कराया गया। पिता का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।  पुलिस ने पांच लोगों पर किया हत्या का मामला दर्ज, चार आरोपियों को तुरंत पकड़ा, एक फरार: जतारा थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि महिलाएं विद्युत पंप चलाकर शौच करके लौट रही थी। इसी दौरान विवाद हुआ था। गंभीर मारपीट पर तत्काल आरोपी गोकुल यादव, मल्थू यादव, पहलाद यादव, संजीव, काशीराम निवासी पिपरट के खिलाफ 307 के तहत मामला दर्ज किया था। मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत होने पर 302 की धारा बढ़ाई गई है। घटना के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक आरोपी संजीव यादव अभी फरार है। 

0



Source link