खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बीएमओ को हटाया: कलेक्टर से मिलीं विधायक; गरीबों को आयुष्मान का लाभ न मिलने की बात – Burhanpur (MP) News

खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बीएमओ को हटाया:  कलेक्टर से मिलीं विधायक; गरीबों को आयुष्मान का लाभ न मिलने की बात – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के अपमान के मामले में प्रभारी बीएमओ डॉ. आद्या डावर को पद से हटा दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि डॉ. डावर को खकनार से परेठा स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर डीएचओ डॉ. सुनील

.

शुक्रवार शाम नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कलेक्टर हर्ष सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने इस घटना को दुखद बताया।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने बताया कि मामला सामने आने के बाद एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट आ चुकी है। संबंधित डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है और आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

विधायक दादू ने कलेक्टर से अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की।

विधायक बोलीं- गरीब मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ मुलाकात के दौरान विधायक मंजू दादू ने निजी अस्पतालों में संचालित आयुष्मान योजना की भी जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायतें मिली हैं कि गरीब मरीजों को आपात स्थिति में उचित सुविधा नहीं मिल रही है, बिल नहीं दिए जा रहे और भर्ती होने पर अप्रूवल में देरी होती है।

कलेक्टर हर्ष सिंह ने विधायक द्वारा दिए गए तथ्यों पर संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार दरों और अन्य जानकारी का डिस्प्ले अस्पतालों में अनिवार्य किया जाएगा।



Source link