Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शाजापुर4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
शीत ऋतु के चलते सुबह 8 बजे पूरा शहर कोहरे की आगोश में दिखाई दिया। कोहरे के कारण शहर में हर जगह धुंधला दिखाई दिया। शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री था, वहीं अधिकतम तापमान 21.6 रहा। इसका मिलाजुला असर रविवार को देखने को मिला।
लोग ठंड से बचते हुए दिखे। मौसम विभाग के सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार दिनभर उमस और मौसम ठंडा रहने के आसार है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। सूर्य के दर्शन 10 से 11 बजे तक होने की संभावना है।