Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत मंदिर निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना को लेकर प्रत्येक बस्ती व मोहल्ले में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिससे प्रत्येक हिंदू समाज का समर्पण मंदिर निर्माण कार्य में हो। मंदिर से राष्ट्र निर्माण प्रशस्त हो। इसके लिए नगर की स्वामी विवेकानंद बस्ती में मातृशक्ति ने श्रीराम नाम कीर्तन कर जन जागरण रैली निकाली। जिससे प्रत्येक घर से मंदिर निर्माण में सहयोग प्राप्त हो। शकुंतला यादव, कविता मालाकार, अनिता बंसल, कला मालाकार, नंदा दुबे, रश्मि ठाकुर, शीला डाले, निशा व्यास, बसंती राठौर व अन्य मौजूद थे।