शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर विवाद पर अपनी राय रखी है (फोटो- @SAfridiOfficial)
शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने कहा है कि इंजमाम उल हक(Inzamam ul haq) , मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान को अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 लेवल पर कैंपेन चलानी चाहिए.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 16, 2021, 7:05 PM IST
अफरीदी ने राहुल द्रविड़ की मिसाल देते हुए कहा, “बड़े प्लेयर रह चुके द्रविड़ अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग दे रहे हैं. इसी उम्र में क्रिकेटर बनते हैं. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहे इंजमाम उल हक, मोहम्मद यूसुफ और यूनुस खान को भी अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 लेवल पर कैंपेन चलानी चाहिए. पाकिस्तान टीम की कोचिंग का कोई फायदा नहीं.”
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में पाकिस्तान ने नौ नए चेहरों को मौका दिया गया है. पाकिस्तान के पास युवा सितारों की इतनी कमी हो गई है कि 36 साल के ताबिश खान को पहली बार टीम में शामिल होने का मौका मिल गया. इंजमाम, मिसबाह, यूनुस खान, सईद अजमल, शाहिद अफरीदी के संन्यास के लेने के बाद पाक टीम में कोई भी अब तक इनकी जगह भरने में नाकाम रहा है. अफरीदी के पाक के पूर्व बल्लेबाजों को सुझाव दिया कि क्रिकेटरों की फसल तैयार करने के लिए दिग्गजों को पाकिस्तान की टीम कोचिंग की जगह बच्चों को तैयार करना चाहिए.
यह भी पढ़ें:IND VS AUS: रोहित शर्मा पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा- तुम सीनियर हो, कोई बहाना नहीं चलेगा
IND vs AUS: मैच से कुछ घंटे पहले वाशिंगटन सुंदर को अपने डेब्यू का चला पता, फिर किया कमाल
मोहम्मद आमिर ने अचानक लिया संन्यास
मोहम्मद आमिर ने पिछले महीने यह आरोप लगाते हुए संन्यास ले लिया था कि राष्ट्रीय टीम के प्रबंधन ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है जिसमें मुख्य कोच मिसबाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस शामिल हैं. बायें हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें टीम से उनके प्रदर्शन की वजह से नहीं बल्कि व्यक्तिगत मुद्दों के कारण बाहर किया गया. आमिर ने पाकिस्तानी क्रिकेट में ‘भयावह’ ड्रेसिंग रूम संस्कृति पर लगाम कसने की मांग की.