ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड (Andrew McDonald) ने कहा कि उनकी टीम को उम्मीद है कि बारिश के बावजूद वे भारत के साथ जारी चौथे और आखिरी टेस्ट मैच जीतकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को फिर से अपने पास रखना चाहेगी.
भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच यहां के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को बारिश के कारण तीसरे सेशन में एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका और स्टंप्स की घोषणा कर दी गई.
यह भी पढ़ें- IPL Auction 2021: निजी तौर पर नीलामी में शामिल हो सकेंगे खिलाड़ी, ये हैं नियम
मेजबान टीम को 369 रनों पर समेटने के बाद टी टाइम तक भारत अपनी पहली पारी में दोनों ओपनरों के विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए थे. इसके बाद का खेल मुमकिन नहीं हो सका क्योंकि बारिश लगातार जारी रही. दिन के आखिरी पहर में बारिश छूटी लेकिन मैदान खेल के लायक नहीं रहा.
मैक्डोनाल्ड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘ब्रिस्बेन में हर दिन मौसम बदलता रहता है. मुझे नहीं लगता है कि हमारी ओर से कोई जल्दबाजी है. जब आप गेंदबाजी कर रहे होते हैं तो आप खेल को और ज्यादा तेज नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा, ‘ये सब कुछ बॉल को सही जगह पर रखने की प्रक्रिया है. उनके पास क्वालिटी बल्लेबाज है और वो वापसी करने की कोशिश करेंगे.’ मैक्डोनाल्ड ने कहा कि दिन के आखिर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट लेना अहम रहा.
Nathan Lyon’s 397th Test wicket seemed to come out of nowhere and the Aussies were pumped! #OhWhatAFeeling #AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/rIhl4ZjbTu
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह थोड़ अच्छा रहा. दिन की खेल समाप्ति से पहले रोहित को आउट करना शानदार था. गाबा (Gabba) में पहली पारी में 350 रन का स्कोर बुरा नहीं है. लेकिन हमें अभी काफी काम करने की जरूरत है.’
(इनपुट-आईएएनएस)