बीसीसीआई साउथ अफ्रीका और श्रीलंका बोर्ड से भी बात कर रहा है
पिछले साल मार्च में हुए टी20 विश्व कप के बाद से भारतीय महिला खिलाड़ियों ने क्रिकेट नहीं खेला है. अब महिला क्रिकेट की वापसी घरेलू टूर्नामेंट से होगी
- News18Hindi
- Last Updated:
January 18, 2021, 6:48 AM IST
भारत का घरेलू सत्र कोविड-19 महामारी के कारण शुरू नहीं हो सका, लेकिन महीनों के इंतजार के बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी से इसकी शुरुआत हुई. टूर्नामेंट बायो-बबल में खेला जा रहा है. रविवार को इस बैठक में रणजी ट्रॉफी पर फैसला होने की उम्मीद थी, लेकिन सदस्यों के बीच सर्वसम्मति नहीं बन सकी, जबकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट को आयोजित करने के पक्ष में थे.
गांगुली रणजी ट्रॉफी कराने के पक्ष में
बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा कि अध्यक्ष रणजी ट्रॉफी कराने के पक्ष में थे, लेकिन कुछ अन्य ऐसा नहीं चाहते थे बल्कि वे विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) के आयोजन के पक्ष में थे. परिचालन टीम को रणजी ट्रॉफी के लिए ‘लॉजिस्टिक्स’ पर काम करने के लिए कहा गया है, जो मौजूदा परिस्थितियों में निश्चित रूप से ज्यादा बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि या तो रणजी ट्रॉफी का आयोजन होगा या फिर विजय हजारे ट्रॉफी का और इसका फैसला इस हफ्ते के अंत तक हो जाएगा. आईपीएल के मार्च-अप्रैल की विंडो में खेले जाने की उम्मीद है तो बोर्ड को प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के लिए ‘स्लॉट’ ढूंढने में परेशानी हो रही है.यह भी पढ़ें :
शार्दुल ठाकुर बोले-’10 गेंद’ के टेस्ट डेब्यू के बाद टीम इंडिया में वापसी करना सपना सच होने जैसा
India vs Australia: वॉशिंगटन सुंदर की पारी से नाराज हैं उनके पिता, जानिए वजह
मार्च के बाद से नहीं खेला क्रिकेट
महिलाओं के क्रिकेट पर लंबी चर्चा की गई. बीसीसीआई ने राष्ट्रीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल करने के लिए श्रीलंका और साउथ अफ्रीका से बात की है, क्योंकि पिछले साल मार्च में टी20 विश्व कप के बाद से खिलाड़ियों ने क्रिकेट नहीं खेला है. यह घरेलू सीरीज होगी और इसके फरवरी में खेले जाने की उम्मीद है. अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के लिए पूर्ण घरेलू सत्र की संभावना है और हमारी अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों के लिए अंतत: कुछ क्रिकेट होगा, जिसमें श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमें भारत आ रही हैं. (भाषा इनपुट के साथ )