अशोकनगर में मां की दरिंदगी: मासूम को सड़क पर लेटाकर कुल्हाड़ी से काट दिया गला

अशोकनगर में मां की दरिंदगी: मासूम को सड़क पर लेटाकर कुल्हाड़ी से काट दिया गला


अशोकनगर में मां ने मासूम का गला काट दिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतक की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टर से बच्चे के छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई. जिसकी नब्ज देखकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 18, 2021, 8:05 AM IST

अशोकनगर. जिले में दर्दनाक हत्या का एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. ग्राम चुरारी में 8 माह के इकलौते बेटे की उसकी मां ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. घर से करीब 70 फीट मुख्य सड़क पर मां ले गई और उसे सड़क पर लिटाकर गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी. शनिवार सुबह 11 बजे हुई घटना की जानकारी न तो पुलिस को लगी न ही इसकी जानकारी परिवार ने पुलिस को दी.

हालांकि मृतक की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टर से बच्चे के छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई. जिसकी नब्ज देखकर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा. पुलिस का कहना है कि मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है.

मायके आ गई थी महिलाएक संत के प्रवचन से प्रभावित थी और उनके यू-ट्यूब पर प्रवचन सुनती थी. दरअसल, रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी की शादी 2 साल पहले हुई थी. शादी के बाद अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी. ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी, जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी.

शनिवार को उसकी बहन से अपने बेटे को लेकर सड़क पर ले गई और उसकी हत्या कर दी. मृतक के नाना जानकी प्रसाद ने गांव के लोगों के साथ अगले दिन रविवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे. इसके बाद एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी जानकारी लगते ही चंदेरी पहुंचे. इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया.








Source link