IND VS ENG: विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी (साभार-एपी)
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे रवींद्र जडेजा, उनकी जगह अक्षर पटेल को मिला मौका. हनुमा विहारी भी बाहर
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 8:17 PM IST
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम चुनी है. जिसमें पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है. वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज भी टीम का हिस्सा हैं. कुलदीप यादव भी टीम के साथ बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के बावजूद मयंक अग्रवाल भी चुने गए हैं. ऋद्धिमान साहा को भी बतौर विकेटकीपर टीम में बरकरार रखा गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल.
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतते ही टी नटराजन टीम इंडिया से बाहर, इस खिलाड़ी को भी निकाला गया!5 फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज
बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होगा. पहला और दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 13 फरवरी से शुरू होगा. इसके बाद अहमदाबाद के नए मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से डे-नाइट टेस्ट होगा और 4 मार्च को इसी मैदान पर सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज के बाद 12 मार्च से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. अंत में 23 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा.