मनावर में पुलिया न होने से ग्रामीणों-बच्चों को रोज परेशानी: बारिश में बढ़ जाता है खतरा, गर्भवती को खटिया पर ले जाना पड़ता है – Khargone News

मनावर में पुलिया न होने से ग्रामीणों-बच्चों को रोज परेशानी:  बारिश में बढ़ जाता है खतरा, गर्भवती को खटिया पर ले जाना पड़ता है – Khargone News


खरगोन जिले के मनावर में पहाड़ी नदी पर पुलिया न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को रोज नदी पार कर स्कूल जाना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

.

ग्रामीणों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता है। शवयात्रा भी इसी नदी के रास्ते से गुजरती है। पहाड़ी नदी होने के कारण जलस्तर अचानक बढ़ने का खतरा हमेशा बना रहता है।

पिछले साल से ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार कैलाश सस्तिया, सीईओ रीना चौहान और महेश्वर विधायक राजकुमार मेव को आवेदन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पंचायत प्रतिनिधि कालु सिंह रावत के अनुसार पुलिया निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक राशि आवंटित नहीं हुई। जनपद सीईओ रीना चौहान ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

देखिए तस्वीरें…



Source link