मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी MANIT भोपाल में 22वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर 2025 को आयोजित हुआ। समारोह में कुल 1600 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्री प्रदान की गई। इनमें 72 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। डिग्री के सा
.
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स की सुहानी बत्रा ने 9.75 CGPA के साथ अपने विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कुल 5 गोल्ड मेडल हासिल किए। वह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की निवासी हैं। सुहानी ने बताया कि वह पिछले तीन महीनों से टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
सुहानी बत्रा शीर्ष मेडलिस्ट।
‘सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी’ की घोषणा
समारोह में पुलिस महानिदेशक और MANIT के पूर्व छात्र कैलाश मकवाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान में सेंटर ऑफ पब्लिक सेफ्टी स्थापित करने की पहल की घोषणा की। यह सेंटर पब्लिक सेफ्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रिसर्च और प्रोजेक्ट का संचालन करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी।

विशिष्ट अतिथि व मैनिट के पूर्व विधार्थी डीजीपी कैलाश मकवाना।
सत्र 2024-25 का President of India Gold Medal इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र अंबर त्रिपाठी को मिला। उनका CGPA 9.87 रहा।

छात्र अंबर त्रिपाठी।
विभिन्न शाखाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी स्वर्ण पदक दिए गए। प्रमुख नामों में सिविल से संस्कार गुप्ता, मैकेनिकल से रोहित सेन, इलेक्ट्रिकल से शिशिर मिश्रा, सीएसई से सुहानी बत्रा, केमिकल से सुशोभित मलिक, मटेरियल व मेटलर्जिकल से तुलसी कुमारी, बी-आर्क से यूसुफ सैफी और बी- प्लानिंग से गजेंद्र लोधी शामिल रहे।
इनमें दी गईं सबसे ज्यादा डिग्रियां
बीटेक में सबसे अधिक 230 डिग्रियां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रदान की गईं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 199, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 166, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 131 और सिविल इंजीनियरिंग में 107 छात्रों को डिग्री मिली। आर्किटेक्चर में 84, प्लानिंग में 46, MCA में 108, MBA में 23, M.Tech में 219, M.Plan में 17, MSc (केमिस्ट्री) में 21 और MSc (फिजिक्स) में 14 छात्रों को उपाधि प्रदान की गई।