Bike for Metro City- अगर मेट्रो सिटी की बात करें तो उसके लिए हम थोड़ी स्टाइलिश बाइक को भी खरीद सकते हैं, उसके लिए बजाज का न्यू मॉडल Bajaj NS250 एक अच्छी बाइक हो सकती है, जिसमें आपको एक 248cc का इंजन मिल सकता है. जो 30 PS का पावर और 9000 RPM टॉर्क जनरेट करता है. वहीं ये बाइक मार्च 2021 में लॉन्च हो सकती है. जिसकी संभावित कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.
इसके अलावा आप Aprilia RS 150 बाइक भी ख़रीद सकते है. ये बाइक भी मार्च 2021 में लॉन्च होने वाली है. इस बाइक में कंपनी ने 150cc का इंजन दिया है. जो 18.8Ps का पावर और 14Nm का टॉक जनरेट करता है. Aprilia RS 150 बाइक की संभावित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.
छोटे शहरों के हिसाब से बाइक- B सिटी की सड़क अक्सर खराब होती है, रास्ते में कहीं भी गड्ढे आ जाते हैं, इसलिए हमें ऐसी बाइक लेनी चाहिए जो टिकाऊ हो और उन पर मेंटनेंस का खर्चा भी कम हो. ऐसे में आप TVS Victor खरीद सकते है. टीवीएस की ये बाइक फरवरी 2021 में लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने इस बाइक में 109.7cc का इंजन दिया है जो 9.4ps का पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस बाइक में आपको डिस्क ब्रेक के साथ सेल्फ और किक स्टार्ट का ऑप्शन मिलेगा. टीवीएस की इस बाइक की कीमत करीब 56 से 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Car की बैक सीट पर बैठकर की ये गलती! तो देना होगा तगड़ा जुर्माना
Hero Xtreme 200R – हीरो मोटोकॉर्प की ये बाइक जून 2021 में लॉन्च होगी. इस बाइक में हीरो मोटोकॉर्प 199.6cc का इंजन देगी जो 18.ps का पावर और 17.1Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. इस बाइक में आपको डबल डिस्क ब्रेक, टयूबलेस टायर जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते है. वहीं इस बाइक की कीमत करीब 94 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.