वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार पर पंत ने तोड़ी चुप्पी (PC-AP)
ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में नाबाद अर्धशतक ठोक टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अब वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में मिली हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है
- News18Hindi
- Last Updated:
January 24, 2021, 4:43 PM IST
ऋषभ पंत ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में कहा कि 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उनके पास टीम को जिताने का बहुत बड़ा मौका था लेकिन उन्होंने वो गंवा दिया. पंत ने कहा कि उस मैच के बाद उनका दिल टूट गया था क्योंकि वो नहीं जानते थे कि अब उन्हें टीम को जिताने का ऐसा मौका कब मिलेगा.
राहुल द्रविड़ की महानता, कहा- ऑस्ट्रेलिया में सफलता का श्रेय मुझे बेवजह मिल रहा है
टूट गया था पंत का दिलऋषभ पंत ने इंटरव्यू में कहा, ‘जब मैं 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आउट हो गया था तो ये मेरे लिए काफी दिल तोड़ने वाला लम्हा था. मेरे पास मौका था कि मैं टीम इंडिया के लिए कुछ करूं. मुझे नहीं पता था कि इतना बड़ा मौका दोबारा कब आएगा.’ ऋषभ पंत पर अकसर खराब शॉट खेलकर आउट होने के आरोप लगते हैं जिसकी वजह से टीम को नुकसान भी होता है. लेकिन पंत ने ब्रिसबेन में नाबाद 89 रन बनाकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. अपनी इस पारी पर पंत बोले, ‘मैं हमेशा से ही मुश्किल परिस्थितियों में टीम को मैच जिताना चाहता था और कुछ ना कुछ अविश्वसनीय करना चाहता था. मैंने कभी खुद के लिए रन बनाने के बारे में नहीं सोचा. 20 रनों की पारी और एक अच्छी कैच से भी टीम मैच जीत जाती है.