इंग्लैंड ने श्रीलंका (England vs Sri Lanka) को दूसरे टेस्ट में सोमवार को छह विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम की. बेन स्टोक्स ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर साझा किए गए वीडियो में कहा, ”क्वारंटीन का पहला दिन, क्वारंटीन में कई दिन गुजारे हैं, मुझे हर रोज अपना बिस्तर खुद ही तैयार करना होगा, लेकिन यह करना ही होगा. अगले पांच दिन यही करना होगा.’’
IND vs ENG: अगर पुजारा ने अश्विन का दिया चैलेंज पूरा किया तो आधी मूंछ साफ कर लेंगे स्पिनर
इस 29 साल के खिलाड़ी ने पृथकवास के अगले पांच दिनों के कार्यक्रम के बारे में भी बताया. इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ियों के बुधवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है. सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 के लिए छह दिन में तीन बार परीक्षण किया जाएगा.भारत महामारी के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन करेगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए इसका सहज आयोजन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को स्वदेश में आयोजित कर सकता है. आईपीएल 2020 संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था. सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेले जाएंगे. यह सीरीज जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जानी है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. ऑस्ट्रेलिया में शानदार जीत से भारत अभी तालिका में शीर्ष पर है. भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का फुल शेड्यूल:
4 मैचों की टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 5 फरवरी से 9 फरवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- भारतीय समायनुसार सुबह 9.30 बजे.
दूसरा टेस्ट- 13 फरवरी से 17 फरवरी- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- भारतीय समायनुसार सुबह 9.30 बजे.
तीसरा टेस्ट- 24 फरवरी से 28 फरवरी- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे.
चौथा टेस्ट- 4 मार्च से 8 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे.
5 मैचों की टी20 सीरीज
पहला टी20- 12 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
दूसरा टी20- 14 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
तीसरा टी20- 16 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
चौथा टी20- 18 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
पांचवां टी20- 20 मार्च- सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद- भारतीय समयानुसार शाम 6.00 बजे.
तीन मैचों की वनडे सीरीज
पहला वनडे- 23 मार्च- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे.
दूसरा वनडे- 26 मार्च- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे.
तीसरा वनडे- 28 मार्च- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे.