T10 League: रोहन मुस्तफा से मैदान पर हुई बड़ी गलती, टीम ने गंवाया मैच (फोटो-रोहन मुस्तफा फेसबुक)
अबु धाबी में खेली जा रही टी10 लीग में नॉर्दन वॉरियर्स और टीम अबु धाबी (Northern Warriors Vs Abu Dhabhi) के बीच चल रहे मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद ही कभी क्रिकेट के मैदान पर देखा गया हो.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 2, 2021, 4:32 PM IST
नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो उस दौरान बल्लेबाज ने एक शॉट खेला और उस दौरान टीम अबु धाबी के फील्डर रोहन मुस्तफा (Rohan Mustafa) बाउंड्री लाइन पर जर्सी बदल रहे थे. गेंदबाज को इस बारे में नहीं पता था और उसने भी गेंद फेंक दी. तभी बल्लेबाज ने शॉट खेला और रोहन मुस्तफा ने आधी जर्सी पहनी ही थी कि गेंद उनके पास से निकल गई. इस घटना को देख सभी लोग दंग रह गए. विपक्षी टीम के खिलाड़ी निकोलस पूरन का तो हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Team Abu Dhabi versus Northern Warriors earlier today in the T10 League – the ball goes for 4 as the fielder Rohan Mustafa was too busy changing his jersey #T10League #Cricket pic.twitter.com/GvHZMhl2eq
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) February 1, 2021
टी नटराजन को बीसीसीआई ने नहीं दी खेलने की इजाजत, खुद किया खुलासा रोहन मुस्तफा की वजह से हारी टीम अबु धाबी
बता दें रोहन मुस्तफा ने अंतिम गेंद पर भी एक ऐसी गलती की जिसकी वजह से उनकी टीम ने मैच गंवा दिया. दरअसल अंतिम गेंद पर नॉर्दन वॉरियर्स को 2 रन की जरूरत थी. विपक्षी टीम के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला और गेंद रोहन मुस्तफा के हाथों से छिटक गई और नॉर्दन वॉरियर्स को आसानी से दो रन मिल गए.