ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा टला, World Test Championship के फाइनल से लगभग बाहर हुए कंगारू

ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा टला, World Test Championship के फाइनल से लगभग बाहर हुए कंगारू


नई दिल्ली: कोरोना वायरस स्ट्रेन के बढ़ते मामलें के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian Team) का आगामी साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरा टाल दिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसी महीने में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करना था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे पर अपनी टीम भेजने से मना कर दिया है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship)को जीतने की उम्मीदों को भी एक बड़ा झटका लगा है. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से लगभग बहार हुए कंगारू

ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका के दौरे के टल जाने के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल की रेस से लगभग बहार हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में अबतक  332 अंक हैं और वह 69.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका दौरे पर जीतना जरूरी था, लेकिन अब ये दौरा स्थगित होने से उन्हें बड़ा नुक्शान हुआ है. इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.

अब भारत की हार पर निर्भर है ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलियाई टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship) खेलने की उम्मीद इस बात पर निर्भर करती हैं कि भारतीय टीम आगामी सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ हार जाए. अगर अंग्रेजों की टीम भारतीय दौरे पर 2 या उससे ज्यादा मैच जीतती है तो ऑस्ट्रेलिया शायद फाइनल तक पहुंच जाए. लेकिन फिलहाल जिस तरह की फॉर्म में भारतीय टीम चल रही है उस हिसाब से लगता नहीं कि ऑस्ट्रेलिया का यह सपना पूरा होगा. 

भारत के फाइनल तक पहुंचने का सफर आसान

शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम अब आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में पहुंच सकती है. भारत को लॉर्ड्स में फाइनल खेलने के लिए आगामी सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0, 3-0, 3-1, 2-0 या फिर 2-1 के अंतर से जीतना होगा. भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में पहले पायदान पर है. भारत के कुल 430 अंक और 71.67 प्रतिशत हैं.





Source link