सात दिन से (27 जनवरी से 2 फरवरी तक) मुरैना जिले में कोई भी कोविड-19 का नया मामला सामने नहीं आया है.(File)
Morena : अधिकारियों का कहना है यह उपलब्धि इसलिए हासिल की जा सकी, क्योंकि जिले में संक्रमित मरीजों की उचित निगरानी की गई और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर पता लगाया गया.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 3, 2021, 4:50 PM IST
अधिकारियों का कहना है यह उपलब्धि इसलिए हासिल की जा सकी, क्योंकि जिले में संक्रमित मरीजों की उचित निगरानी की गई और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर पता लगाया गया.
एहतियात से बनी बात
मुरैना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर सी बांदिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बुधवार को बताया, ‘‘मुरैना जिले में अब एक भी कोरोना वायरस का उपचाररत मरीज नहीं है.”उन्होंने कहा, ‘‘हमने कोविड-19 के मरीजों की निरंतर निगरानी के साथ-साथ उन्हें आइसोलेशन में रखा. इसके अलावा, हमने इन लोगों के संपर्क में आये लोगों का भी पता लगाया और उनके नमूनों की भी जांच की. अब मुरैना जिले में कोविड-19 का कोई भी इलाजरत मरीज नहीं हैं.’’क्या कहता है हेल्थ बुलेटिन
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन भी इसकी पुष्टि कर रहा है. बुलेटिन के अनुसार पिछले सात दिन से (27 जनवरी से 2 फरवरी तक) मुरैना जिले में कोई भी कोविड-19 का नया मामला सामने नहीं आया है.राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 31 जिलों में मंगलवार शाम तक कोरोना वायरस के 20 से कम मरीज़ रह गये हैं.उन्होंने कहा इन 31 में से 12 जिलों में 10 से कम मामले हैं, जबकि चार जिलों में पांच से कम उपचाररत मरीज़ रह गए हैं.
कोरोना अपडेट
मध्यप्रदेश में अब तक कुल 2,55,431 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं.इनमें से 3,815 लोगों की मौत हो चुकी है. 2,49,193 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,423 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.(भाषा)