बुजुर्गों में जीने की उमंग जगा रहा इनका जोश: फ्रांस में 106 साल की कोलेट मेज पियानो बजाकर जीत रहीं लोगों का दिल, उनके अब तक 6 एलबम रिलीज हुए हैं

बुजुर्गों में जीने की उमंग जगा रहा इनका जोश: फ्रांस में 106 साल की कोलेट मेज पियानो बजाकर जीत रहीं लोगों का दिल, उनके अब तक 6 एलबम रिलीज हुए हैं


  • Hindi News
  • Women
  • Lifestyle
  • 106 year old Collette Mage In France, Winning Hearts By Playing The Piano, Has Released 6 Albums So Far

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलेट मेज का काम के प्रति जुनून देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। फ्रांस की रहने वाली ये बुजुर्ग महिला पूरे जोश के साथ पियानो बजाते हुए देखी जाती हैं। वे चार साल की उम्र से पियानो बजा रही हैं। इस उम्र में भी वे घंटो पियानो बजाती हैं। कोलेट कहती हैं- ”पियानो बजाने से मेरा दिल खुश होता है। मैं अपनी खुशी के लिए पियानो बजाती हूं”। 1914 में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी कोलेट ने अपनी मां के सख्त मार्गदर्शन में होम स्कूलिंग की। उनके पिता फर्टिलाइजर प्लांट को मैनेज करते हैं।

उसके बाद पेरिस एकोल नॉर्मेल डी म्युजिक से उन्होंने म्युजिक की शिक्षा ली। कोलेट इतना अच्छा पियानो बजाने का श्रेय नियमित रूप से योगा और जिमनास्ट करने को देती हैं। वे ये मानती हैं जिस तरह से लोगों को जिंदा रहने के लिए खाने की जरूरत होती है, उसी तरह उन्हें जीने के लिए पियानो बजाने की जरूरत है। उनकी उंगलियां पियानो को टच किए बिना नहीं रह सकतीं।

इस उम्रदराज महिला के अब तक छ: एलबम लॉन्च हो चुके हैं। उनका एक बेटा है जिसका नाम फैब्रिक मेज है। फैब्रिक के अनुसार, उनकी मां महामारी के इस दौर में अन्य बुजुर्गों के लिए मिसाल है। उनका एंजॉय करने का तरीका, जीने से प्यार करना और सेंस ऑफ ह्यूमर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।



Source link