जिताऊ को मिलेगा टिकट: BJYM प्रदेश अध्यक्ष महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचे वैभव पवार, कहा- सिंधिया जी पार्टी के नेता, उनके समर्थक नेताओं को भी टिकट मिलेगा

जिताऊ को मिलेगा टिकट: BJYM प्रदेश अध्यक्ष महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचे वैभव पवार, कहा- सिंधिया जी पार्टी के नेता, उनके समर्थक नेताओं को भी टिकट मिलेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Vaibhav Pawar, Who Arrived In Ujjain To See BJYM State President Mahakal Darshan, Said That The Leader Of Scindia Ji Party, His Supporting Leaders Will Also Get Tickets.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष को चामुंडा माता की तस्वीर भेंट करते भाजयुमो कार्यकर्ता

MP के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब पार्टी के नेता हैं। उनके समर्थक अब पार्टी के कार्यकर्ता हैं। नगरीय निकाय चुनाव में सिंधिया समर्थक नेता हों या कार्यकर्ता, अगर वो चुनाव जीतने की स्थिति में होंगे तो पार्टी निश्चित ही उन्हें टिकट देने पर विचार करेगी। पवार ने यह बातें उज्जैन में सोमवार को महाकाल दर्शन के बाद कही। मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद पवार पहली बार उज्जैन आए थे। एक सवाल जवाब में उन्होंने कहा कि बीजेपी में युवाओं की बड़ी भूमिका रहती है। आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में युवा मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।

परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद साफ तौर पर देखा जा सकता है। भाजपा में अगर परिवारवाद चलता तो मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं मिलती।



Source link