Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 250 रुपए: सीएम निवास में कार्यक्रम से पहले बोले सीएम, श्रीकृष्ण-सुभद्रा के स्नेह को याद दिलाती है योजना – Bhopal News

Madhya Pradesh Samachar23/10/2025
लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 250 रुपए:  सीएम निवास में कार्यक्रम से पहले बोले सीएम, श्रीकृष्ण-सुभद्रा के स्नेह को याद दिलाती है योजना – Bhopal News

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाई दूज पर आज प्रदेश की 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर करेंगे। यह राशि सीएम निवास में होने वाले कार्यक्रम के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेज

.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

यह राशि ट्रांसफर करने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सबसे सुंदर मिसाल है, जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से हमारी सरकार भी प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है। श्रीकृष्ण और सुभद्रा का संबंध इस बात की याद दिलाता है कि भाई का स्नेह केवल वचन निभाना ही नहीं, कर्म से निभाई जाने वाली जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को भाईदूज के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले भाईदूज कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली लाड़ली बहनों को यह संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख-दुख, सुरक्षा और सम्मान का वचन निभाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही समाज की समृद्धि का आधार है।

लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुए 44917.92 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवार और समाज की आत्मा हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर आने वाली लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी हेमंत खण्डेलवाल भी उपस्थित रहेंगे।

Source link

Tagged 250 rupees will come in the account of Ladli sisters today.

Post navigation

⟵ एमपी के अफसर गुजरात भेजते हैं, वहां कोई नहीं सुनता: बोले- बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ित, 6 महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा – Madhya Pradesh News
भाईदूज आज: बहनें करेंगी भाइयों को मंगल टीका: ग्वालियर के केन्द्रीय जेल में बंदी खुले मैदान में बहनों से कर सकेंगे सीधी मुलाकात – Gwalior News ⟶

Related Posts

विदिशा नपा अध्यक्ष पर 10 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप:  बीजेपी पार्षदों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पूरे शहर की सड़कें खराब, 35 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों में घटिया काम कराया – Vidisha News
विदिशा नपा अध्यक्ष पर 10 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप: बीजेपी पार्षदों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पूरे शहर की सड़कें खराब, 35 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों में घटिया काम कराया – Vidisha News

विदिशा नगर पालिका में भाजपा पार्षदों ने नपा अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा और उनके पति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप…

Earned 900 rupees, diesel cost of 2 thousand rupees in Khargone to and from Khandwa, even salary did not come out | खंडवा से खरगोन जाने-आने में कमाए 900 रुपए, 2 हजार रुपए का डीजल खर्च, पगार भी नहीं निकली

Hindi News Local Mp Khandwa Earned 900 Rupees, Diesel Cost Of 2 Thousand Rupees In Khargone To And From Khandwa,…

बालाघाट से सिवनी जा रहा टायर से भरा ट्रक जला:  दमकल ने बुझाई लपटें,आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं; चालक-खलासी मौके से फरार – Seoni News
बालाघाट से सिवनी जा रहा टायर से भरा ट्रक जला: दमकल ने बुझाई लपटें,आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं; चालक-खलासी मौके से फरार – Seoni News

सड़क किनारे धधकती आग में पूरी तरह जल चुका ट्रक। सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में कौड़िया घीसी बेहड़ई…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories