धारदार हथियार से युवक की हत्या: जबलपुर में युवक की कछपुरा रेलवे ट्रैक और नाले के बीच मिली लाश, सिर व चेहरे पर है धारदार हथियार की चोट, पहचान नहीं

धारदार हथियार से युवक की हत्या: जबलपुर में युवक की कछपुरा रेलवे ट्रैक और नाले के बीच मिली लाश, सिर व चेहरे पर है धारदार हथियार की चोट, पहचान नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Dead Body Found In Jabalpur Between Kachpura Railway Track And Drain, Head And Face Hurt In Head, Not Identified

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भूलन के पास झाड़ियें में युवक की लाश मिली।

  • संजीवनी नगर क्षेत्र की घटना, मौके पर एफएसएल और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे
  • 25 वर्षीय युवक का है शव, मौके पर डिस्पोजल और शराब की टूटी बोतल भी मिली

25 वर्षीय युवक की कछपुरा रेलवे ट्रैक और नाले के बीच झाड़ियों में बुधवार को लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले और सिर पर किसी धारदार हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। युवक का चेहरा खून से सना था। घटनास्थल पर दो-तीन जगह खून बिखरा मिला हैं। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर FSL और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं। घटनास्थल पर शराब की टूटी बोतल और डिस्पोजल भी मिले हैं।

भूलन के पास मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे किसी ने संजीवनी नगर थाने में फोन पर सूचना दी कि एक युवक का शव भूलन के पास पड़ा है। संजीवनी नगर टीआई भूमेश्वर चौहान के मुताबिक शव रेलवे ट्रैक और कवर्ड नाले के बीच में छूटे चार फीट गहरे झाड़ीनुमा स्थान पर पड़ा था। युवक के गले पर दो से तीन धारदार हथियार से गहरे घाव किए गए हैं। वहीं उसके सिर व छाती पर भी धारदार हथियार के वार मिले हैं।
हत्या में कोई करीबी है शामिल
घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी साउथ गोपाल खांडेल के मुताबिक युवक की हत्या मंगलवार रात को होना प्रतीत हो रहा है। हत्या में कोई करीबी शामिल होगा। युवक की जहां हत्या की गई है, वह किसी भरोसे के साथी के साथ ही वहां पहुंचा होगा। शव के पास कोई मोबाइल या पर्स आदि भी नहीं मिला है। पहनावे से वह किसी मध्यम वर्गीय परिवार का लग रहा है। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान के लिए जिले में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस के ग्रुप सहित सोशल साइट्स पर फोटो वायरल किया गया है।

25 वर्षीय युवक की नहीं हो पाई पहचान।

25 वर्षीय युवक की नहीं हो पाई पहचान।

युवक के हुलिए और पहनावे से पहचान की कोशिश
संजीवनी नगर टीआई के मुताबिक युवक की उम्र 25 वर्ष के लगभग होगी। उसने नीला जींस, नीला स्वेटर और पीली टी-शर्ट पहना था। धारदार हथियार से वार होने पर वह कुछ दूर भागा है। घटनास्थल पर दो-तीन जगह खून के निशान इसकी तस्दीक कर रहे हैं। इसके बाद वह गिर गया होगा। उसके सिर व चेहरे पर भी घाव मिले हैं। मामले में हत्या व शव को छिपाने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।



Source link