Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एमजी रोड थाने के कांस्टेबल जवाहर सिंह ने लगवाई वैक्सीन।
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर घूम-घूमकर लोगों को घराें में रहने की समझाइश देने वाले यमराज को भी कोरोना से डर लगता है। यह बुधवार को उस समय देखने को मिला जब वे कोरोना वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे। वैक्सीन लगवाने के बाद यमराज बनकर घूमने वाले एमजी रोड थाने के कांस्टेबल जवाहर सिंह ने कहा कि वैक्सीन काे लेकर जाे भ्रांतियां फैली हैं, उन पर ध्यान नहीं देते हुए वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैंने भी आज वैक्सीन लगवाई है। कोरोना नाम की जो महामारी फैल रही थी, उस पर अब लगाम लगी है। वैक्सीन लगवाकर हमें कोरोना को हराना है। इसलिए सभी लोग आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं।

ऑब्जर्वेशन रूम में भी रहे यमराज।
कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले की संख्या कम
16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। दूसरे चरण के तहत पहले दिन 59 सत्रों में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। पहले दिन मात्र 19 फीसदी टीकाकरण हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य संचालनालय ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात करें और कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए भेजें।
मंगलवार को प्रशासन सहित पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई। निगम की ओर से आए जिम्मेदारों ने बताया मैसेज अंग्रेजी में होने से ज्यादातर हितग्राहियों को समझ नहीं आए। इस पर सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गडरिया ने कहा हितग्राहियों की सूची भेज देंगे। सभी को फोन लगवाकर टीकाकरण केंद्रों पर भिजवाएं।
29 हजार को लगनी है वैक्सीन
दूसरे चरण में 29 हजार 637 फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं, जिन्हें टीका लगाया जाना है। इनमें सबसे ज्यादा नगर निगम का अमला है। करीब 14 हजार कर्मचारी सिर्फ निगम से हैं। इसके बाद पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारी हैं। सबसे पहले निगम के सफाईकर्मियाें को बुलवाया जा रहा है।