डॉक्टर के पिता को धमकाया: बेटे के लिए डॉक्टर बहू की चाह रखने पर मिली धमकी, फोन करने वाला बोला- तुम्हे लड़कियों की कद्र नहीं है

डॉक्टर के पिता को धमकाया: बेटे के लिए डॉक्टर बहू की चाह रखने पर मिली धमकी, फोन करने वाला बोला- तुम्हे लड़कियों की कद्र नहीं है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो- ग्वालियर थाना में डॉक्टर के पिता की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद अज्ञात नंबर के धारक की तलाश शुरू कर दी गई है

  • -कोटेश्वर कॉलोनी की घटना – ग्वालियर थाने में दर्ज हुई FIR

बेटे के लिए डॉक्टर बहू की चाह रखने वाले पिता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकाने वाले ने कहा है कि तुम्हें अच्छी लड़की नहीं चाहिए सिर्फ डॉक्टर को ही बहू बनाओगे। घटना बुधवार शाम 6 बजे कोटेश्वर कॉलोनी घासमंडी की है। पुलिस ने डॉक्टर के पिता की शिकायत पर धमकाने वाले अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर लिया है

उपनगर ग्वालियर के कोटेश्वर कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय कमलेश कुमार पाठक का बेटा मुदित डॉक्टर है। मुदित अभी उज्जैन मेडिकल कॉलेज से एमएस की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार शाम को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने पहले हाल चाल पूछा फिर अपनी बेटी का रिश्ता कमलेश के डॉक्टर बेटे से करने की इच्छा जाहिर की। इस पर कमलेश ने कहा कि उनको अपने बेटे के लिए डॉक्टर बहू ही चाहिए। इसलिए वह किसी डॉक्टर लड़की को ही प्राथमिकता देंगे। इस पर कॉल करने वाला भड़क गया। उसने धमकाना शुरू कर दिया।

अच्छी लड़की की कद्र नहीं है

डॉक्टर बहू की बात सुनते ही कॉल करने वाले ने बोला कि अच्छी लड़की है और हाउस वाइफ बनकर घर की सारी जिम्मेदारी निभाएगी। पर कमलेश ने डॉक्टर बहू की बात वापस कही। अब सामने वाला भड़क गया। उसका कहना था कि अब तू अपने बेटे की शादी करके दिखा। तुम्हे जान से मार दूंगा।

थाना में हुई FIR

इस तरह की धमकी आने के बाद डॉक्टर का पिता घबरा गया। पहले बेटे को पूरी बात से अवगत कराया। बेटे के कहने पर कमलेश ने तत्काल ग्वालियर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात कॉल करने वाले युवक पर धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से कॉल आया था उससे आरोपी का पता लगाया जा रहा है।



Source link