नई दिल्ली: युवा भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास (Hima Das) को असम सरकार ने डीएसपी के पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है. यह निर्णय असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हुई एक केबिनेट मीटिंग में लिया गया. कैबिनेट ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 में खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए एकीकृत खेल नीति में संशोधन किया है. ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य के पदक विजेताओं को कैटेगरी-1 में नियुक्त किया जाएगा. वहीं, विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की नियुक्ति कैटेगरी-2 में की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हिमा दास (Hima Das) की डीएसपी पद पर नियुक्ति होने की जानकारी एक ट्वीट के द्वारा दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सीएमओ ने ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को नियुक्ति प्रदान करने के लिए खेल नीति में संशोधन की मंजूरी दी है. हिमा दास (Hima Das) की नियुक्ति डीएसपी पद पर होगी.’
The CoM approved amendment to the Integrated Sports Policy for the State providing for appointment to medal winners of Olympics, Asian Games, CWG (Class 1) and medal winners of World Championships senior (Class 2) officers.
Hima Das will be appointed as Dy. SP#AssamCabinet
— Chief Minister Assam (@CMOfficeAssam) February 10, 2021
रिजिजू ने जाहिर की खुशी
हिमा दास (Hima Das) के डीएसपी बनाए जाने पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने खुशी जाहिर की है. रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ‘ बहुत बढ़िया! असम के मंत्रिमंडल ने सीएम सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में हिमा दास (Hima Das) को असम पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त किया है.’
Well done! Assam Cabinet, headed by CM @sarbanandsonwal Ji has decided to offer the post of DSP in Assam Police to sprinter queen @HimaDas8 ! pic.twitter.com/kfkFcYj4KE
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2021
बता दें कि हिमा दास (Hima Das) ने 2018 में फिनलैंड में हुए आईएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण जीत कर इतिहास रच दिया था. हिमा (Hima Das) ने फाइनल में 51.46 सेकेंड के समय के साथ जीत हासिल की थी.