2 सूने मकानों में सेंध: एक परिवार मामा से मिलने सूरत गया, दूसरा पीड़ित परिवार को लेने मथुरा गया, लौटा तो मेन गेट का लॉक टूटा था, गायब थे नकदी और जेवर

2 सूने मकानों में सेंध: एक परिवार मामा से मिलने सूरत गया, दूसरा पीड़ित परिवार को लेने मथुरा गया, लौटा तो मेन गेट का लॉक टूटा था, गायब थे नकदी और जेवर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक काम से बाहर गए दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। पहली घटना लसूड़िया क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी की है। वहीं, दूसरी घटना गोल्डन पाम स्थित स्कीम नंबर 136 की है। लोगों का आरोप है कि चोर सूने मकान को निशाना बना रहे हैं औऱ पुलिस गश्त भी नहीं कर रही है।

गोल्डन पाम स्थित स्कीम नंबर 136 में रहने वाले रामेश्वर जाट ने चोरी का केस दर्ज करवाया है। जाट ने बताया कि वे 5 फरवरी की सुबह अपने परिवार को लेने मथुरा गए थे। दरवाजे पर इंटर लॉक लगाकर गए थे। जब 10 फरवरी को लौटे तो लॉक टूटा था। अंदर सारा सामान बिखरा था। चोर घर से 55000 रुपए, कान के झुमके, सोने की चेन, एक अंगूठी सहित अन्य जेवर ले गए।

लसूड़िया पुलिस ने पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले 36 साल के अंतरिक्ष मिश्रा की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। अंतरिक्ष ने पुलिस को बातया कि वे 6 फरवरी की रात 8 बजे परिवार सहित सूरत में रहने वाले मामाजी से मिलने गए थे। 8 तारीख को लौटे तो पता चला कि 7 की रात को चोर ताला तोड़कर नकदी औऱ सोने-चांदी के जेवर ले गए।



Source link