- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Commission Was Attached To The Merchant On The Condition Of Supply In The Border Districts, And Recovered The Money From The Merchant And Recovered Himself
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोहा-सीमेंट व्यापारी से कमीशन एजेंट ने 8.49 लाख रुपए हड़पे।
- व्यापारी ने माढ़ोताल थाने में आरोपी के खिलाफ अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कराया
- दो वर्ष से आरोपी व्यापारी के साथ कमीशन पर सीमेंट-लोहा बिकवाने का कर रहा था काम
शहर के एक लोहा-सीमेंट व्यापारी का 8.49 लाख रुपए एक युवक ने बाजार से उठाया और खुद हजम कर गया। आरोपी व्यापारी से कमीशन की शर्त पर जुड़ा था। आरोपी व्यापारी के यहां से माल लेकर सीमावर्ती जिलों में छोटे दुकानदारों को बेचता था। हर 15 दिन पर वह पैसे जमा करवा देता था। दो सालों से वह इसी तरह काम कर रहा था। फिर अचानक उसने फर्मों से पैसे लिए और खुद खा गया। व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ माढ़ोताल थाने में अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कराया है।
दिसंबर 2019 में कमीशन के तौर पर फर्म से जुड़ा था आरोपी
जानकारी के अनुसार गायत्री मंदिर गोलपुर निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल की कटंगी रोड करमेता में पियूष टेडर्स नाम से सीमेंट, लोहा, पुट्टी व केमिकल आदि का व्यवसाय है। उसकी फर्म में अनिल रावत कमीशन में सीमेंट बेचने के तौर पर जुड़ा था। वह 12 दिसंबर 2019 से उसकी फर्म में सीमेंट बेचने के बाद उसका पैसा 15 दिन में जमा कर देता था। अनिल ने दमोह, नरसिंहपुर जिले में सीमेंट कमीशन पर बेचता था। अनिल ने दमोह स्थित हुसैन खान हिंडोरिया वाले को 1.62 लाख रुपए का सीमेंट बेचा था। एक लाख उसने पहले ही जमा कर दिए थे।
फर्म के मैनेजर ने बकाएदारों से पैसे मांगे, तब हुआ खुलासा
62 हजार रुपए को लेकर फर्म के मैनेजर अंशुल ने हुसैन से बात की तो पता चला कि अनिल रावत 13 हजार 300 रुपए ले जा चुका है। पर ये राशि उसने फर्म में जमा नहीं किया। इसी तरह उसने गाडरवारा कृपा टेडर्स से 22 हजार, हटा स्थित मां अन्नूपर्ण टेडर्स से 2.49 लाख 200 रुपए, दमोह स्थित छाया टेडर्स से 39 हजार 800 रुपए, रजित फ्लाई एस ब्रिक्स चेकर्स से 87 हजार रुपए, साहू आयरन स्टोर्स हटा से 82 हजार रुपए, शंकर टेडर्स बनावार दमोह से 2 लाख 9 हजार 100 रुपए, सिद्धि विनायक हटा से 93 हजार रुपए खुद हड़प गया। माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420,406 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।