इसी के मद्देनजर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने दूसरे टेस्ट में जो रूट ने के लिए फील्ड प्लेसमेंट प्लान शेयर किया है. ट्विटर पर उन्होंने कहा रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन के लिए इंग्लिश कप्तान जो रूट को ट्रैप करने का प्लान बताया. उन्होंने कहा कि क्योंकि रूट जबरदस्त फॉर्म में हैं, इसलिए मैंने अश्विन और वाशिंगटन के लिए फील्ड प्लान बनाया है, जो उनकी मदद करेगा. यह योजना केवल स्पिनिंग फ्रेंडली पिचों के लिए है. ऑन साइड पर 7-2 खिलाड़ी रखें और कोई स्लिप ना हो. तिवारी ने यह पोस्ट ट्विटर पर शेयर की और उसे कैप्शन दिया- डिटेल जानकारी के लिए पिक्चर जूम कीजिए.
मनोज तिवारी ने ट्विटर पर जो रूट को आउट करने के लिए प्लान शेयर किया है.
बता दें कि जो रूट ने चेन्नई में शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 218रन की पारी खेली. वह 100वें शतक में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 578 रन बनाए. चौथी पारी में भारत को 420 रनों का पीछा करना था. लेकिन पूरी टीम 192रनों पर ढेर हो गई और पहला टेस्ट 227रन से हार गई.
IND vs ENG: अक्षर पटेल ने विराट कोहली को नेट्स में की गेंदबाजी, फैन्स बोले- कुलदीप यादव फिर से नहीं
इस मैच के बाद कप्तान जो रूट ने कहा था, ”इस सप्ताह जिस तरह हम खेले, उस पर हमें गर्व है. हमने एक मानक बनाया है, यहां से हम खुद से ही अपनी तुलना कर सकते हैं. फिर भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां हम बेहतर हो सकते हैं.”