अब आया परीक्षाओं का दौर: PSC की पहली बार एक ही साल में तीन साल की परीक्षाएं कराने की तैयारी, जल्द सारी तारीखें आएंगी, परीक्षा तय माह में हो इसके लिए बन रहा प्लान

अब आया परीक्षाओं का दौर: PSC की पहली बार एक ही साल में तीन साल की परीक्षाएं कराने की तैयारी, जल्द सारी तारीखें आएंगी, परीक्षा तय माह में हो इसके लिए बन रहा प्लान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • MPPSC Exam 2021; Madhya Pradesh Public Service Commission Will Hold Three year Examinations Simultaneously

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोक सेवा आयोग की पहली बार तीन साल की परीक्षाएं एक साथ आयोजित होंगी। इसका प्लान तैयार कर लिया गया है। जल्द सारी परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित हो जाएंगी। प्रयास यह है कि इसी साल अंत तक 2019 और 2020 की सभी लंबित परीक्षाएं 2021 अंत तक हो जाएं। जिस परीक्षा के लिए जो माह तय किया गया है, उसी माह में परीक्षा हो इसके लिए हर परीक्षा का अलग से प्लान तैयार हो रहा है।

दरअसल, एमपी पीएससी की 2019, 2020 की सभी लंबित परीक्षाएं इस साल मार्च से शुरू होना हैं, जबकि 2021 की सारी परीक्षा भी इसी साल होना हैं। ऐसे में घोषित कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा करवाने की राह आसान नहीं है। उसमें कई तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें ही दूर करने पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। पीएससी की कोशिश है कि राज्य सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा भी इसी साल अंत तक हो जाए, ताकि 2022 में उसी साल की परीक्षा हो।

इन परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू

  • राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 : मार्च में होगी, जबकि रिजल्ट जून में आएगा।
  • वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 : इसी साल मार्च में होगी, रिजल्ट मार्च में ही आएगा।
  • राज्य सेवा प्री परीक्षा 2020 : अप्रैल में होगी, रिजल्ट मई में आएगा। इसी की मुख्य परीक्षा अगस्त में होगी, जिसका रिजल्ट अक्टूबर तक आएगा।
  • वन सेवा प्री परीक्षा 2020 : अप्रैल में होगी तथा रिजल्ट मई में आएगा। इसी की मुख्य परीक्षा जुलाई में होगी। रिजल्ट जुलाई में ही आएगा।
  • राज्य सेवा और बन सेवा प्री परीक्षा 2021 : अगस्त में होगी, रिजल्ट सितंबर में आएगा।

ये छोटी परीक्षाएं समय पर करवाना बड़ी चुनौती

  • स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एक्जाम 2020 : 13 जून को होगी, रिजल्ट जून में ही आएगा।
  • डेंटिस्ट भर्ती परीक्षा 2019 : जून में होगी तथा रिजल्ट भी उसी माह आएगा।
  • मेडिकल ऑफिसर एक्जाम के डायरेक्ट इंटरव्यू इसी माह होंगे।
  • असिस्टेंट मैनेजर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा : जून में होगी, रिजल्ट भी उसी माह आएगा।



Source link