- Hindi News
- National
- Congress’s Divisional Conference In Indore On 21 February After 18 Years
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 21 फरवरी को बॉस्केटबॉल परिसर में होगा। इसमें आठ जिलों के नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
इसमें पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शामिल होंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के अनुसार इंदौर में 18 साल बाद संभागीय सम्मेलन हो रहा है। इससे पहले 2003 में हुआ था। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
टिकट की दावेदारी, रोजाना गांधीभवन पहुंच रहे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
निगम चुनाव को देखते हुए शहर कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में टिकट के लिए दावेदार बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वे बायोडाटा देने के साथ ही दावेदारी जता रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकलीवाल के अनुसार अब तक 350 से ज्यादा दावेदारों के बायोडाटा आ चुके हैं। टिकट से पहले पार्टी सर्वे करवाएगी। उसी आधार पर टिकट बांटे जाएंगे।