फ्रेंचाइजी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि अगर दक्षिण अफ्रीका और पाक की सीरीज 16 अप्रैल को खत्म हो रही है तो इसका मतलब है कि उनके खिलाड़ी पहले दो हफ्ते नहीं खेल सकेंगे. इस कारण हमने बीसीसीआई से पूरी जानकारी मांगी है. अगर ऐसा होता है तो हम ऑक्शन में उसी के हिसाब से प्लान तैयार करेंगे. ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के 14 खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें क्रिस मॉरिस, वान डर डुसेन सहित कई बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा 7 खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाइजी ने रिटेल किया है. फाफ डू प्लेसिस और लूंगी एनगिडी चेन्नई के साथ हैं. कािगसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे दिल्ली में हैं. एबी डिविलियर्स बेंगलुरू में, डेविड मिलर राजस्थान में और क्विंटन डी कॉक मुंबई से जुड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक बोर्ड इस मामले को लेकर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से बात करेगा. इसके बाद फ्रेंचाइजी को जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: टीम इंडिया का अनोखा रिकॉर्ड, बिना एक्स्ट्रा बना डाला 66 साल का सबसे बड़ा स्कोर
India vs England: ऋषभ पंत का ताबड़तोड़ अर्धशतक, लगातार चौथे टेस्ट में लगाई फिफ्टी
इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को लेकर संशय है. न्यूजीलैंड को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2 जून से शुरू होगी. ऐसे में तैयारी के लिए दोनों टीम के खिलाड़ी कम से कम 10 दिन पहले इंग्लैंड वापस लौट जाएंगे. इस दौरान लीग के अंतिम राउंड के मुकाबले चलते रहेंगे.