- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Pulling The Hand Of The Victim Into The Room And Forcing Her, Told The Incident On Reaching Home Late
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
16 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला, आरोपी से एक महीने पहले हुई थी जान पहचान, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम
- पीड़िता मां के साथ करती है घरेलू सहायिका का काम, एक घर में आरोपी भी कर रहा था फर्नीचर बनाने का काम
- एक महीने पहले ही हुई थी पीड़िता की आरोपी से जान पहचान
शाहपुरा इलाके में एक 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी से पीड़िता की एक महीने पहले ही जान पहचान हुई थी। 10 फरवरी को आरोपी पीड़िता को अकेला पाकर हाथ पकड़कर कमरे में खींच ले लगा और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता के देररात घर पहुंचने का कारण मां-बाप ने पूछा तब पूरी घटना का पता चला। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी 21 वर्षीय आयुष को हिरास्त में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की मां घरेलू सहायिका है। पीड़िता मां का हाथ बंटाने के लिए जाती है। अमलताश कॉलोनी के एक घर में पीड़िता की मां झाडू पोछे का काम कर रही थी। वहीं पीड़िता भी जाती थी। उसी घर में फर्नीचर बनाने का भी एक महीने से काम चल रहा है। फर्नीचर बनाने का काम कर रहे आयुष से पीड़िता की जान पहचान हुई। पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को काम करने के लिए घर पहुंची थी। जहां अकेला पाकर आरोपी उसका हाथ् पकड़कर कमरे में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता देररात घर पहुंची। मां बाप ने कारण पूछा तो पहले तो पीड़िता ने कुछ नहीं बताया। लेकिन उसे डरा सहमा देखर मां ने दबाव देकर पूछा तो पीड़िता ने पूरी आपबीति मां को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।